महिला डॉक्टर के आत्महत्या के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला…..

3 Min Read

महिला डॉक्टर के आत्महत्या के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला…..

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  बिलासपुर में बीते दिनों शासकीय अस्पताल की डॉक्टर के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ है। आत्महत्या के मामले में आरोपी के ऊपर यह आरोप है कि वह महिला डॉक्टर को प्रताड़ित करता था। जिससे त्रस्त आकर उसने खुदकुशी की है। यह पूरा मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

बिलासपुर के थाना सिरगिट्टी में 11 मार्च को सरकंडा अशोकनगर में रहने वाली डॉक्टर पूजा चौरसिया ने अपनी मां के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त डॉक्टर की मां रीता चौरसिया अमेरिका में थी और अमेरिका से लौट के बाद मां ने हत्या के मामले की जांच की मांग की थी। बतादे की मृतक महिला डॉक्टर पूजा चौरसिया ने अपने साथी डॉक्टर से लव मैरिज की थी। दोनों की शादी को करीब 4 साल का वक्त पूरा हो चुका था। इस बीच 11 मार्च के दिन डॉ पूजा चौरसिया अचानक अपनी मां के घर पहुंची और रात के करीब 9 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

12 मार्च को मृतका की मां रीता चौरसिया ने अमेरिका से लौटने के बाद हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। जांच के लिए सिरगिट्टी पुलिस ने घटना के दिन मौके पर उपस्थित सरकण्डा अशोकनगर रघु विहार कालेनी सूरज पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया, कि मृतका के साथ उसकी दोस्ती थी. बाद में उसने उससे दूरी बना ली थी, घटना के दिन भी उसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी. इससे डॉ. पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने जांच के बाद धारा 306 के तहत अपराध कायम कर आरोपी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।आरोपी सूरज जिम संचालक है और रियल ईस्टेट का भी काम करता है।

 

Share This Article