झाड़ियों में मिली अधेड़ की लाश, शरीर पर मिले चोट के कई निशान, हत्या की आशंका

2 Min Read

झाड़ियों में मिली अधेड़ की लाश, शरीर पर मिले चोट के कई निशान, हत्या की आशंका

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  बिलासपुर जिले में अरपा नदी के किनारे झाड़ियों के बीच गड्‌ढे में अधेड़ की लाश मिली है। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर की है।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर जख्मों के कई निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने की आशंका है। मृतक की की उम्र 45 से 50 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने पहचान के लिए उसकी तस्वीर आसपास के थानों में भेजी है। साथ ही गुम इंसानों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।



पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर लिया है। मृतक के पास मिले एक पर्स में कागज में मोबाइल नंबर मिला है, जिसके आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article