सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर 

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में हादसों का दौर लगातार जारी है। यहां पावर हाउस रोड में एक्सिस बैंक के सामने सड़क पार कर रहे एक अधेड़ को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौका मिलते ही बाइक सवार घटना स्थल से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने ई रिक्शा की मदद से गंभीर रूप से घायल अधेड़ को अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

Share This Article