कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया गया, और आगे की कार्यवाही की गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां लंबे समय से चल रहे बीमारी से परेशान होकर राजकुमार राय ने अपने कबाड़ की दुकान में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि बीती रात वह खाना खाकर सोने चला गया फिर अगली सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मर्ग पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
