घर में ब्लास्ट हुआ गैस सिलेंडर, चाय बना रही महिला बुरी तरह झुलसी

1 Min Read

घर में ब्लास्ट हुआ गैस सिलेंडर, चाय बना रही महिला बुरी तरह झुलसी

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  बिलासपुर जिले में शुक्रवार सुबह चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। आगजनी की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर तिफरा क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार यदुनंदन नगर तिफरा क्षेत्र में एक महिला ने सुबह चाय बनाने के लिए गैस चालू किया। इस दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग पूरे घर में फैल गया। तुरंत डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर में गीला कपड़ा बांध कर और उस पर मिट्टी डाल कर आग को नियंत्रित किया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज जारी है।

Share This Article