कोरबा में शर्मसार करने वाली घटना, महिला से 6 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिससे लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। खरमोरा की रहने वाली एक 35 वर्षीय की महिला से बुधवार रात 6 लोगों ने गैंगरेप किया। 6 युवकों ने हैवानियत की हदें पार दी। बताया जा रहा है कि ये सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे और शराब के नशे में थे धुत थे। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक महिला का एक बच्चा भी है जो पिता के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। महिला के अकेले होने के बाद फायदा उठाकर युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद सभी भाग निकले। आरोपियों के भागने के बाद महिला किसी तरह पुलिस थाने पहुंची। उसने आपबीती और आरोपियों की हैवानियत पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे, पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी और वहीं से सभी को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों का नाम राजेश कुमार गोड, गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज, अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव है। पूछताछ और उनके रिकॉर्ड से पता चला कि पकड़े गए आरोपी पहले भी कई केस में जेल जा चुके हैं। साथ ही जेल से छूटने के बाद आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। पुलिस इस मामले में कड़ी कार्यवाही कर रही है।

Share This Article