तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी को लिया चपेट में, महिला की हुई मौत

1 Min Read

कोरबा/सीजी एन एन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पसान-रानी अटारी रोड पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार मृतक महिला सविता मरकाम अपने बेटे के साथ स्कूटी से सवार होकर घर की ओर वापस जा रही थी। तभी कुम्हारी दर्री गांजा डोंगरी के पास रेलवे लाइन के लिए गिट्टी ले जाने वाले हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंचे राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों ने मामले को शांत कराया और मृतक महिला के परिजनों को 1 लाख रुपए तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई, तब जाकर ग्रामीणों ने मौके से शव को उठाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजने के लिए सहमत हुए। आगे की कार्यवाही जारी है।

Share This Article