कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुएं में गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और आगे की कार्यवाही शुरु कर दी।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बोईदा शांतिनगर की है। जहां वृद्धा नर्मदा बाई पटेल उम्र (80 वर्ष) कुएं गिर गई। परिजनों ने बताया कि कल शाम 6 बजे घर से निकली थीं, इसके बाद वापस नहीं लौटीं। वृद्ध महिला की खोजबीन शुरू कर दी गई, वही आज सुबह बाड़ी के कुएं में उसकी तैरते हुए लाश मिली। वही इस घटना की जानकारी हरदीबाजार पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची है और पंचनामा कार्यवाही की जा रही है।
