ट्रक और पिकअप वाहन में हुई जोरदार टक्कर, केबिन ने बुरी तरह फंसा चालक

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में फिर एक बड़ा हादसा हो गया यहां कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में तड़के सुबह एक मिनी ट्रक और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप वाहन का चालक केबिन में बुरी तरह से फंस गया।


जानकारी के अनुसार बांगो थाना के मोरगा चौकी अंतर्गत की यह घटना है। यहां ग्राम परला मिश्रा ढाबा के पास, हाइवे रोड पर तड़के सुबह मिनी ट्रक 407 वाहन और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन कुछ दूर जाकर पलट गई, हादसे में दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं पिकअप वाहन का चालक वाहन के केबिन में ही फंस गया। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जिसमें तैनात आरक्षक रामसिंह श्याम और चालक नीरज पांडेय ने बड़ी मशक्कत के साथ केबिन में फंसे चालक को वाहन से बाहर निकाला और हाइवे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।l, जहां उसका उपचार जारी है।

Share This Article