कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में लगातार बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन मुख्यालय रायपुर के आदेश पर परिवहन उड़नदस्ता कोरबा आरटीओ इंस्पेक्टर सी.के. साहू के नेतृत्व में उनकी टीम कार्यवाही कर रही हैं।
विभिन्न मार्गो पर बिना किसी उचित कारण के बीच सड़क पर वाहन को खड़ी कर यातायात को बाधित करने वाले, नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे एवं अन्य महत्वपूर्ण सड़कों पर नियम विरुद्ध बेतरतीब ढंग से खड़े हुए वाहनों, ब्लैक स्पॉट, अंधे मोड़, संकीर्ण सड़क, ब्यस्तम मार्ग पर वाहन खड़ी कर आराम फरमा रहे वाहन चालकों, ढाबों के किनारे नियम विरुद्ध खड़े वाहनों पर चलानी कार्यवाही की गई।
