नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 Min Read

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  पुलिस ने एक नाबालिक बालिका को छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुरूषोत्तम सूर्यवंशी (49) को थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। 6 सितंबर को नाबालिक बालिका को आरोपी पुरूषोत्तम सूर्यवंशी के द्वारा बेईज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ किया, जिसे पीड़िता के पिता द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डंडा एवं हाथ मुक्का से मारपीट किया है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में तत्काल आरोपी को पकड़ा गया और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Share This Article