कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में अवैध शराब, गाँजा, जुआ, सट्टा, कबाड़ पर कोरबा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली कि 1. सुनील यादव, 2. महेन्द्र साहू तथा अपचारी बालक अपने कब्जे में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाई टेबलेट रखकर आम लोगो को मोटर सायकल में घूम घूम कर बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल गोकुलगंज सीतामणी पहुंचकर घेराबंदी किये जो मोटर सायकल से आ रहे 01. सुनील यादव 02. महेन्द्र साहू तथा अपचारी बालक को रोककर पूछताछ कर तलाशी लिया गया। आरोपियों के कब्जे से काला रंग के बैग में तथा पॉकिट में रखे कुल 2200 नग नशीली प्रतिबंधित टेबलेट Alprazolam Tablets IP 0.5 mg कीमती रकम 5447रू जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर नार्कोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी-
- सुनील यादव पिता जवाहर लाल यादव उम्र 42 साल सााकिन सीतामणी गोकुलगंज थाना कोतवाली जिला-कोरबा (छ.ग.)
- महेन्द्र साहू पिता किशन साहू उम्र 36 साल साकिन ग्राम पेन्ड्री जांजगीर जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
