पिकअप पलटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, कई लोग घायल
रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: रायपुर के अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां ग्राम थनौद में एक पिकअप वाहन के पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिनमें महिला और पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक़ अभनपुर के ग्राम खोला से दो दर्जन से अधिक श्रमिक मजदूरी के लिए पिकअप वाहन से नवा रायपुर के ग्राम बंजारी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी। तभी यह ग्राम थनौद चौंक के आगे अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
घटना के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान ग्राम पोंड निवासी तोमलाल पिता अश्वनी साहू के रूप में हुई है। घायल मजदूर की इलाज के दौरान रावतपुरा अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की जांच कार्यवाही कर रही है।
पिकअप पलटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, कई लोग घायल
