कोरबा: 15 हजार के लेनदेन विवाद में युवक ने दी जान, आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा में आत्महत्या के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक को पैसों के लेनदेन को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस के अनुसार ग्राम ढेंगुरनाला कोहड़िया निवासी बसंत पटेल उम्र (40 वर्ष) ने 10 मई 2026 को आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान परिजनों, गवाहों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से पता चला कि आरोपी नीलकुमार चौहान ने मृतक से 15 हजार रूपए लिए थे, जिन्हें वापस नहीं किया जा रहा था। साथ ही मृतक पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, घटनास्थल निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर साक्ष्य जुटाए। जांच में आरोपी की भूमिका स्पष्ट होने के बाद उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीलकुमार चौहान (36 वर्ष) निवासी ग्राम महेदी, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में हंसमुनड़ा कोहड़िया में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


 

Share This Article