छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, 12वीं में कम नंबर आने से थी दुखी

1 Min Read

छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, 12वीं में कम नंबर आने से थी दुखी

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के विधानसभा इलाके के ग्राम संकरी में कारोबारी परिवार की एक छात्रा ने रात को अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बारहवीं की परीक्षा में कम नंबर आने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमेशा टॉप करने वाली वसुंधरा बारले उम्र (17 वर्ष) को इस साल 12वीं में 63 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसके बाद वह गुमशुम रहने लगी थी. पुलिस को उपसरपंच संतराम नारंग के जरिये इस घटना का पता चला. मृतका के पिता केवल दास बारले गांव में ही किराना व कपड़ा दुकान चलाते हैं. परिवार में सभी लोग शिक्षित हैं. वसुंधरा भी पढ़ाई में काफी तेज थी. उसे हमेशा 80 फीसदी से ज्यादा अंक मिलते थे. इस बार उसे उम्मीद से कम नंबर मिले. रिजल्ट आने के बाद इसी वजह से वह दुखी रहने लगी थी। छात्रा की खुदकुशी से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article