मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

