अप्रैल में परिणाम जारी कर टूटा 9 साल का ट्रेंड, छात्र आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर से कर सकते हैं मार्कशीट डाउनलोड
रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष 10वीं में 77.15% और 12वीं (इंटरमीडिएट) में 83.04% छात्र सफल हुए हैं। खास बात यह रही कि दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर के माध्यम से रोल नंबर की मदद से देख सकते हैं।
10वीं का परिणाम
इस साल 10वीं में कुल 77.15% छात्र पास हुए, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 5% ज्यादा है।
लड़कियों का पास प्रतिशत: 81%
लड़कों का पास प्रतिशत: 72%
टॉपर्स (संयुक्त प्रथम):
संध्या नायक – 99.00% (594 अंक)
परी रानी प्रधान – 99.00% (594 अंक)
अंशुल शर्मा – 99.00% (594 अंक)
12वीं का परिणाम
इंटरमीडिएट में कुल 83.04% छात्र पास हुए।
लड़कियां: 86.4%
लड़के: 78.8%
टॉपर:
जिज्ञासु वर्मा – 98.60% (493 अंक)
बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है।
अप्रैल में रिजल्ट, 9 साल का रिकॉर्ड टूटा
इस बार बोर्ड ने अप्रैल में ही नतीजे जारी कर दिए, जबकि पिछले कई वर्षों से परिणाम मई-जून में घोषित होते थे।
पास होने के नियम
ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “cg.results.nic.in” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर दर्ज करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर देखें और डाउनलोड करें
