कोरबा में साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान को तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

साइबर पुलिस थाना द्वारा मोबाइल ऑपरेटरों और बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर संदिग्ध लेन-देन पर नजर रखने और ठगी के मामलों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर वे किसी साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाना/साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं। अधिकारियों के अनुसार, जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होगी, ठगी गई राशि को होल्ड या वापस मिलने की संभावना उतनी ही अधिक रहती है।


पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि लोग किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज से सतर्क रहें और अपना OTP, बैंक डिटेल या UPI PIN किसी के साथ साझा न करें। अधिक जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 9479193399 पर संपर्क किया जा सकता है। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में सुरक्षित माहौल बनाए रखा जा सके।

Share This Article