राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं रायपुर, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत

1 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंची। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्प गुच्छ भेंट कर व छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, डिप्टी सीएम अरुण साव, जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं इस दौरान एयरपोर्ट से एम्स तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। सुरक्षा में 1 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं।

Share This Article