गांजा बेचने वाले तीन आरोपी पकड़ाए  

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

गांजा बेचने वाले तीन आरोपी पकड़ाए

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में अवैध शराब गांजा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन रामपुर एवं थाना कोतवाली कोरबा की टीमों ने 3 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर कुल तीन गांजा बेचने वालों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

थाना सिविल लाइन, रामपुर पुलिस ने आरोपी गोपी सिंह पावले, पोड़ीबहार, शंकर नगर, निवासी को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से एक थैले में भरा कुल 1.163 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 12,000 जब्त किया गया है। दूसरा आरोपी मंगला प्रसाद पाण्डेय, चुड़ी मोहल्ला, कांशी नगर, निवासी को पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से पीले रंग की पन्नी में रखे गए कुल 80 पैकेट, कुल मात्रा 155 ग्राम गांजा, कीमत लगभग 2,000 जब्त किया गया है।

थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी रवि वर्मा (30 वर्ष), निवासी राताखार, को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से सफेद रंग के झोले में रखे दो पैकेट में कुल 2.050 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल एवं वीवो कंपनी का मोबाइल फोन को जब्त किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Share This Article