कटघोरा रेंज में दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, कई मकान तोड़ा, धान कर गया चट, बाल-बाल बचे ग्रामीण

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में केंदई रेंज में दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। दंतैल हाथी ने ग्राम फुलसर, रोदे और कोदवारी में चार मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर के भीतर रखे धान को चट कर गया। ऐसे में ग्रामीणों को रात भर रतजग्गा का करना पड़ा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम फुलसर निवासी धनराज सिंह नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात के समय अचानक दंतैल हाथी ने उसके घर पर हमला कर दिया, मिट्टी की दीवार को तोड़ दिया। डर सहमा परिवार कमरे में सो रही बीमार महिला को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान हाथी ने एक बोरी धान को सूंड से निकालकर खा गया। जिसके बाद हाथी यहां से निकल कर ग्राम पोड़ी खुर्द के खड़पड़ी पारा पहुंचा। जहां उसने और तीन लोगों के मकान तोड़े। जिसमें इतवार साय धनुवार, अमरलाल और बुदेश्वरी बाई धनुवार का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। तीनों परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई है।

इस क्षेत्र में 18 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। झुंड में शामिल हाथी नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। लेकिन दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी गांवों में पहुंचकर उत्पात मचा रहा है। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि दंतैल हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया है। हाथी की लगातार निगरानी भी की जा रही है। वहीं आसपास के गांव में मुनादी कर ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहे हैं और जंगल जाने से मना किया जा रहा है।

 

Share This Article