खेत में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने दी दबिश, 3 जुआरी गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read



कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना उरगा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम उमरेली स्थित शराब भट्ठी के पास कुछ व्यक्ति खेत में जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी गई। दबिश के दौरान तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ अन्य मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों में 1. अंकित महंत (41 वर्ष), निवासी कोरवा पारा, त्रिमूर्ति टॉकीज के पास, जिला जांजगीर-चांपा, 2. चंद्रकांत देवांगन (50 वर्ष), निवासी देवांगन पारा, वार्ड क्र. 20, चांपा, जिला जांजगीर-चांपा, 3. सनत कुमार यादव (45 वर्ष), निवासी ईमलीडुग्गु, संतोषी मंदिर के पास, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में 5000 नकद, 52 पत्ती ताश, 5 मोटरसाइकिल जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Share This Article