कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल एवं पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार बंजारे की उपस्थिति में शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत की स्थायी समितियों का गठन पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत किया गया।
जिसमें सामान्य प्रशासन के पदेन अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, शिक्षा समिति के पदेन अध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल के साथ-साथ कृषि समिति की सभापति सुष्मिता अनंत, संचार तथा संकर्म समिति के सभापति विनोद कुमार यादव, सहकारिता और उद्योग समिति की सभापति रेणुका राठिया, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति की सभापति माया रूपेश कंवर, वन समिति की सभापति सावित्री अजय कंवर, स्वच्छता समिति की सभापति सुषमा रवि रजक, पशुधन विकास समिति की सभापति शांति मरावी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। समिति गठन के दौरान जिला पंचायत के सभी सदस्य एवं सभी अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
