सुकमा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भालू को ग्रामीणों ने बुरी तरह से तड़पा-तड़पा कर मार डाला। घटना का वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्रामीण दिख रहा है, जिसने भालू के दोनों कान दबोच रखे हैं और भालू दर्द से कराह रहा है। दूसरा युवक भालू के सिर पर जोर-जोर से हाथ से चोट पहुंचा रहा है। वहीं घटनास्थल पर महिलाएं, बच्चे सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे जो इस अत्याचार को देख रहे थे।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सुकमा जिले के केरलापाल क्षेत्र का है। वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने संज्ञान में लेकर मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। इसके लिए वन अफसर-कर्मियों को वीडियो की जानकारी दो दिनों में जुटाने कहा गया है, जिसके बाद वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में मुख्य वन संरक्षक आरसी दुग्गा ने कहा कि आरोपियों की पता तलाश की जा रही है। जिसके बाद उनके खिलाफ वन्यजीव अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।आरोपियों पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है और उनकी तस्वीरें भी जारी की हैं।
देखें वीडियो 👇👇👇👇
https://www.instagram.com/reel/DIYHJLBIEAm/?igsh=YWVham8zcmJ6MWg1

