12 अप्रैल को झेरिया यादव समाज का बड़ा चुनाव, प्रदेश पदाधिकारियों के लिए वोटिंग तय

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read



कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के समस्त प्रदेश पदाधिकारी का चुनाव 12 अप्रेल दिन रविवार समय सुबह 10.0 बजे से 3.00 बजे तक प्रदेश के समस्त जिले के अलग अलग निश्चित पोलिंग बूथों पर किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

जिसमें बलौदा बाजार भाटापारा जिला में जिला भवन बलौदा बाजार, भाटापारा, पलारी, सुहेला खल्लारी, कसडोल क्षेत्र में पोलिंग बूथ बनाया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारी ,1 प्रांताध्यक्ष 2 उपाध्यक्ष,3 सचिव, 4 कोषाध्यक्ष, 5 संयुक्त सचिव, 2 कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव किया जाना है।

इसी परिपेक्ष में छत्तीसगढ़ प्रगति पेनल के प्रत्याशि जगनिक यादव, भगत राम यादव, सुन्दर यादव, जी आर यादव, आर डी यादव, मनोज यादव, रणजीत यादव झेरिया यादव समाज का जिला भवन नया बस स्टैंड महामाया मंदिर के पास छत्तीसगढ़ प्रगति पेनल के प्रचार– प्रसार हेतु दिन मंगलवार दिनांक 7 अप्रैल समय 3 बजे जिला भवन बलौदा बाजार पहुंच रहे हैं। अतः समस्त सामाजिक पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, परिक्षेत्र पदाधिकारी, समस्त सामाजिक सदस्यों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में आने कि असीम कृपा करेंगे ।

Share This Article