नशे में वाहन चलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,154 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे सस्पेंड

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत व्यापक और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना, चौकी, सहायता केंद्र और यातायात शाखा संयुक्त रूप से लगातार सघन जांच अभियान चला रहे हैं।

1 जनवरी 2026 से 24 अप्रैल 2026 के बीच शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कुल 569 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान ऐसे चालकों के खिलाफ भी कड़ी पहल की गई है, जो आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते थे। इसी क्रम में 154 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए प्रकरण संबंधित आरटीओ कार्यालय को भेजे गए हैं।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे की हालत में वाहन चलाना एक गंभीर अपराध है, जो किसी भी समय घातक दुर्घटना का कारण बन सकता है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share This Article