कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: डीजल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी शेख अयातुल्ला खुमैनी पिता इनायतुल्ला उम्र 24 वर्ष एनटीपीसी कालोनी के पीछे सिद्धी वाटिका दर्री में रहता हूं । विशाल लोजिस्टीक ट्रांसपोर्ट कम्पनी में सुपरवाईजर का काम करता हूं कि दिनांक 03 मार्च को कंपनी के हाईवा ट्रक क्रमांक CG04NV1497 से करीबन 20 लीटर डीजल चोरी होने की सूचना दिया थाना दर्री को दिया जिस पर सूचना पर थाना दर्री मे अपराध क्रमांक 77/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
कंपनी के हाईवा वाहन क्रमांक CG04NV1497 में दिनांक 03/03/2024 को कंपनी के केम्प कार्यालय गोपालपुर से 50 लीटर डीजल डालकर ड्राइवर मंजेश सिंह को केम्प से सीपेट स्याहीमुड़ी दर्री जाने रवाना किया था। जांच के दौरान ड्राइवर मंजेश सिंह से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार किया।
डीजल को सिटी बस के ड्राइवर राजेश राजपूत को बेचना बताया राजेश को तलब कर उसके निशानदेही पर डीजल को जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध विधिवत करवाई किया गया।
गिरफ्तार आरोपी: –
01.मनजीत सिंह पिता नितेश सिंह उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम रजौली थाना बनियापुर जिला छपरा बिहार हाल मुकाम यादव पर लाटरी कोरबा।
02. राजेश राजपूत पिता शिवप्रसाद उम्र 38 वर्ष निवासी नागोईखार थाना दर्री जिला कोरबा।
