कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना करतला थाना अंतर्गत तौलीपाली के पास घटी है. जहां दोनों युवक बाइक में सवार होकर बरपाली से कोरबा किसी काम से आ रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी, इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

दोनों मृतकों की पहचान श्रवण उरांव बरपाली निवासी और फिरतु राम उरांव सक्ति पतेरापाली निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस भारी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
