ब्रेकिंग: एसईसीएल मानिकपुर के सेंट्रल वर्कशाप के पीछे स्टोर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल कर्मी की टीम, देखें वीडियो…..

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एसईसीएल मानिकपुर के सेंट्रल वर्कशाप के पीछे स्टोर में भीषण आग लग गई है, घटना के बाद से घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


वही आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही नगर सेना के दमकल की टीम मौके पर पहुंची है और आग बुझाने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल पर एसईसीएल का डीजल पंप होने के कारण लोगो में दहशत बना हुआ है। मौके पर आस पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। घटना के सूचना नगर पुलिस अधीक्षक व एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारी को दे दी गई है। मानिकपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।







Share This Article