सागौन पेड़ों का बीमा करवाकर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: सागौन पेड़ों का बीमा करवाकर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अनिल कुमार यादव पुलिस सहायता केन्द्र जटगा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि संजय कुमार साहू नामक व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल से मेरे मोबाइल पर फोन करके बोला कि अपने सागौन पेड़ों की कटिंग करने के लिए आवेदन दिये हो क्या तब प्रार्थी के हॉं बोलने पर वह सागौन पेड़ो को देखने आ रहा हूं बोला और संजय साहू अपने महिन्द्र एक्सयूव्ही 300 वाहन क्र0 सीजी 12 बी के 0573 में ग्राम बनखेता सागौन पेड़ को देखने आया, पेड़ों को देखने के बाद बोला कि तुमको पैसे की जरूरत होगा तो हमारी कंपनी से लोन ले लो 20-22 लाख रूपये कम्पनी दे सकता है। जब तुम्हारे सागौन पेड़ो की कटाई होगी तो लोन का पैसा काटकर बाकी बचत पैसा तुमको वापस कर देंगे, इसके लिए हमारी कम्पनी से एग्रीमेंट कराना पड़ेगा जिसके लिए 250 नग सागौन पड़ों का बीमा करवाना होगा। आपको बीमा के लिए 98 हजार रूपये तत्काल जमा करना होगा जो पाच साल बाद 68 लाख रूपये सागौन पेड़ों का मिलेगा कहकर ज्यादा लाभ कमाने का प्रलोभन दिया ।

तब प्रार्थी के द्वारा अभी मेरे पास 40 हजार रूपये है कहने पर वह बोला कि ठीक है मेरे गुगल पे के माध्यम से पैसा भेज दो बोलकर संजय साहू ने अपना क्यू आर कोड खोल दिया। प्रार्थी उसके झांसे में आकर गुगल पे एकाउंट से 40 हजार रूपये संजय साहू को ट्रांसफर कर दिया और शेष रकम 58 हजार रूपये को कटघोरा बैंक से निकालकर नगद देना बोलने पर प्रार्थी ठीक है बोला। उक्त संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केन्द्र जटगा थाना कटघोरा द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी संजय साहू निवासी महाराणा प्रताप नगर कोरबा को घटना के तत्काल बाद महज 05 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Share This Article