कोरबा: पसान क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश, पानी के साथ गिरे ओले

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा में सोमवार की देर शाम मौसम में बदलाव के कारण जिले के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक अलग-अलग क्षेत्रों जमकर ओले भी गिरे। वही पसान क्षेत्र में तेज हवा व बारिश के साथ की जगह जगह ओले गिरे। तेज बारिश के बाद मौसम तो सुहाना हो गया। लेकिन तेज हवा व बारिश के साथ पड़े ओले से फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। गेहूं, चना सहित कई की फसल बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।

 

Share This Article