बिजली कार्य के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आया ठेका कर्मचारी, हुई मौत
जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के ग्राम कोसीर में बने सब स्टेशन में बिजली कार्य करने के दौरान करंट की चपेट में आने से बिजली ठेका कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक़ बीती मंगलवार को तेज आंधी तूफान और बारिश से ग्राम कोसीर ने सब स्टेशन से बिजली बंद हो गई थी। रात करीबन 11 से 12 बजे के बीच ठेका कर्मचारी हीरा कुमार कश्यप (30) अपने सहयोगियों के साथ बिजली को ठीक करने पहुंचा हुआ था।
बिजली ठीक करने के दौरान लटक रहे बिजली की तार उसके गले में आकर चिपक गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को मिलने पर पामगढ़ बिजली स्टेशन पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर घेराव किया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने फिलहाल 1 लाख रुपए सहयोग के रूप में दिया है।
पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि करंट की चपेट में आने से हीरा कुमार कश्यप की मौत हुई है। सूचना मिलने पर पामगढ़ अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
