एक ही पेड़ पर लटकती मिली देवर और भाभी की लाश, इलाके में फैली सनसनी

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में देवर और भाभी की लाश पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिली है। एक साथ दो लाशों को लटकता देख इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे के उतारकर जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र का है।  मृतक और मृतका का नाम उमेंद्र और कलावती है। बताया जा रहा है कि, उमेंद्र रिश्ते में कलावती का चचेरा देवर था। उमेंद्र के तीन बच्चे हैं और कलावती के भी तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि, ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी पर लटकती हुई लाश देखी।

इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे के उतारा कर जांच में जुट गई। दोनों ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया हैं इस बता कर पता नहीं चल पाया है। इस मामले मे पसान थाना प्रभारी एसके विश्वकर्मा ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।

Share This Article