कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: सजग कोरबा अभियान के तहत गुण्डा बदमाशा, नशा का अवैध करोबार करने वाले एवं शांति व्यवस्था को भंग करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। वही थाना कोतवाली को इतवारी बाजार चौक कोरबा के निवासी अनीश मेहमान पिता स्व. अब्दुल हाफिज मेमन उम्र 50 वर्ष निवासी इतवारी बाजार कोरबा थाना कोतवाली ने एक लिखित शिकायत दिया कि विशाल साहू ने आपसी बात को लेकर बुरी बुरी गाली गुप्तार कर संपत्ति हड़पने के लिए मारपीट कर चोट पहुंचाकर जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कर आरोपी विशाल साहू को धारा 294, 323, 506, 327 भादवि में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है । कोरबा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्व एवं गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही का अभियान जारी रहेगा ।

गिरफ्तार आरोपी:-
1. विशाल साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा थाना कोतवाली।
