कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पर्यटकों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्डे में फंस गई। करीब 5घंटे तक सभी फंसे रहे, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद जेसीबी की मदद से बस को गड्ढे से बाहर निकाला गया। हादसे में किसी जनहानि की खबर सामने नहीं है।
जानकारी के मुताबिक़ बांगो थाना के अधिन मोरगा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले कटघोरा अंबिकापुर एनएच 130 में पड़ने वाले कैंदाई ग्राम पंचायत के आश्रित मोहल्ला कावर पखना, हसदेव नदी ब्रिज बांगो डुबान के पास बीते शुक्रवार को सुबह अंबिकापुर की ओर से कटघोरा की ओर जा रहे छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार जिले के दो बसों में सवार लगभग 50 तीर्थयात्रियों सवार थे। जिसके बाद वे दोपहर डुबान में स्नान कर भोजन, पश्चात कुछ क्षण आराम करने के बाद शाम तक सभी पर्यटक अपने ग्रह ग्राम के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। तभी पर्यटक वाहन माहामाया बस क्रमांक सीजी 22 एक्स 9326, एवं श्रद्धा सुबरी सीजी 22 9916 , के चालक ने वाहन को मोड़ते समय अपना नियंत्रण खो बैठा और बस क्रमांक सीजी 22 एक्स 9326 एक गड्डे में पीछे जा घुसी। जिससे बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही मोरगा पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद हसदेव नदी डुबान ब्रिज के नीचे लगभग 5 घंटे से बस में फंसे महिला पुरुष, एवं बच्चों को जेसीबी की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया। जिसके बाद सभी तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली ।
