सड़क किनारे खड़ी भारी वाहन में पीछे से आ रही ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे के बाद केबिन में घंटों फंसा रहा चालक

2 Min Read

सड़क किनारे खड़ी भारी वाहन में पीछे से आ रही ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे के बाद केबिन में घंटों फंसा रहा चालक

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां अर्जुनी चौक एनएच 49 में खड़े ट्रेलर वाहन को पीछे से दूसरे ट्रेलर ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना के बाद ठोकर से ट्रेलर वाहन चालक केबिन में फंसा रहा। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन से चालक को बाहर निकाला गया। चालक को इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार की रात करीबन 3:50 बजे के आसपास अर्जुनी चौक एनएच 49 में सड़क किनारे एक खराब ट्रेलर खड़ी थी। इस दौरान मनेनद्रगढ़ से वापस बिलासपुर की ओर जा रहा दूसरे ट्रेलर काफी तेज रफ्तार में थी। जिसके कारण ट्रेलर चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका, और सड़क किनारे खड़े खराब ट्रेलर से टकरा गया, और केबिन में फस कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चालक संदीप कुशवाह ने बताया कि ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 EC 6301 में वह मनेनद्रगढ़ से कोयला लेकर नरियरा में स्थित के एस के महानदी पवार प्लांट में आया हुआ था। प्लांट के अंदर कोयला खाली कर वापस बिलासपुर की ओर जा रहा था। वाहन की रफ्तार तेज थी। सामने में खड़ी गाड़ी नहीं दिखा और कंट्रोल नहीं रख पाया। जिससे पीछे में जाकर टक्कर हो गई।



अकलतरा थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 के आरक्षक नवीन रात्रे पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टक्कर से वाहन चालक केबिन में फंसा हुआ था। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक संदीप कुशवाह के पैर और सीने में गंभीर चोटें आई है, जिसे इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया है।

Share This Article