कोरबा: कोरबा जिले के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. जयपाल सिंह की धर्मपत्नी व प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री रश्मि सिंह का शनिवार देर रात आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
पारिवारिक जनों के मुताबिक देर शाम उन्हें आरपी नगर स्थित निवास पर दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन में उपचार हेतु कोसाबाड़ी स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां परीक्षण के दौरान उनका निधन होना चिकित्सक द्वारा बताया गया। रश्मि सिंह के निधन की खबर से डॉ. जयपाल सिंह को भी गहरा सदमा पहुंचा है और उनका भी स्वास्थ्य बिगड़ गया है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से वे बेड रेस्ट पर हैं,इस दुःखद घटना के बाद चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें रखा गया है। रश्मि सिंह के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसजनों सहित नगरजनों, परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
