नेशनल हाईवे के आसपास मंडरा रहा हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत

2 Min Read

नेशनल हाईवे के आसपास मंडरा रहा हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कटघोरा वन मंडल में 37 हाथी इन दोनों अलग-अलग झुंड बनकर घूम रहे हैं। शनिवार की रात 17 हाथियों का झुंड केंद्रीय वन परिक्षेत्र के कप नवापारा के पास नेशनल हाईवे के निकट पहुंच गए। जिससे आवागमन आधे घंटे तक बाधित रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा, इसके बाद वाहनों का आवागमन बहाल हुआ। खेत खलिहानों से फसल का उठाव होने व गर्मी का असर शुरू होने के बाद क्षेत्रों की ओर हाथियों का विचारण बढ़ गया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

कई महीनो से जंगल में रह रहे हाथियों के झुंड को गांव के आसपास देखा जा रहा है। शनिवार को हाथियों का झुण्ड 4 भागों में बटकर हाथी लालपुर, मोरगा, मड़ई व कांपानवापारा के पास विचरण कर रहे थे। कटघोरा-अंबिकापुर को जोड़ने वाली नेशनल हाइवे के कांपानवापारा के पास शनिवार को 17 हाथी आ धमके। इससे आवागमन बाधित होने लगी। इन दिनों ड्रोन कैमरा व एप के माध्यम हाथियों के विचरण की स्थल की जानकारी वन विभाग को तत्परता से मिल रही है। नेशनल हाइवे में हाथियों के विचरण करने की सूचना मिलते ही वनकर्मी सक्रिय हो गए। हाथियों को हाइवे मार्ग से दूर जंगल की ओर खदेड़ा गया, इसके बाद आवागमन बहाल हुई।

Share This Article