रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: रायपुर रेलवे स्टेशन पर आगजनी की घटना सामने आई है। यहां प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्थित दो स्टॉलों में देर रात अचानक आग लग गई. आग इतना भीषण था की दोनों स्टॉल जलकर पूरी तरह से खाक हो गए. वहीं आग लगने से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 7 का हुआ हैं.जो यहां पर स्थित एक चाय स्टॉल और देवभोग मिल्क पार्लर में कल देर रात को यहां पर भीषण आग लगी थी. जिस वजह से ये दोनों स्टॉल जलकर खाक हो गए हैं. आपको बतादें की इस घटना के चलते इस दौरान लाखों रुपए का नुकसान हुए हैं। साथ ही ही इस मामलेमें आग लगने का अभी तक कोई खास कारण सामने नहीं आया है. वहीं इस अभी जांच की जा रही हैं. जिसके बाद ही इसकी असल वजह सामने आ सकती हैं। बता दें कि इस घटना में किसी व्यक्ति को हताहत जैसी घटना नहीं हुई हैं।
