बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर वाहन

1 Min Read



कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के गेवरा-कुसमुंडा मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक को मामूली चोट आई है। वहीं चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे गेवरा की ओर से कोयला लोड कर टीपर मार्ग से कुसमुंडा की ओर आ रही ट्रेलर सीजी 13 एलए 4075 टीपर मार्ग पर पुराने लक्ष्मण खदान के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा उतरी और पलट गई। इस घटना में चालक को मामूली चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में थी और सड़क से नीचे उतर गई और थोड़ी खाई नुमा गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। चालक जैसे तैसे केबिन से बाहर निकला और वहां से भाग निकला। इस हादसे में कोई और हताहत नहीं हुआ है।

Share This Article