भारी वाहन की चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत, घटना के बाद गौसेवकों में आक्रोश

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा की सड़कों में गौवंशीय पशुओं की वाहनों की चपेट में आने से लगातार मौत हो रही है। ऐसी ही एक और घटना सामने आई है यहां गोढ़ी राखड़ बांध के पास तेज रफ्तार भारी वाहन ने 6 मवेशियों को अपनी चपेट मे ले लिया। हादसे में 6 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरारहो गया।

 

जानकारी के मुताबिक यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब 6 मवेशी सड़क किनारे बैठे हुए थे, जिन्हें राखड़ से भरे वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। तेज रफ्तार वाहन बालको की तरफ से आ रहा था। वो मवेशियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में मौके पर ही मवेशियों की मौत हो गई।


ग्रामीण जब रास्ते से गुजर रहे थे, तो उन्हें मवेशियों का शव नजर आया। उन्होंने इसकी सूचना गौ सेवा समिति को दी। समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और सड़क पर जहां-तहां पड़े मवेशियों को एक जगह सड़क किनारे किया। गौ सेवा समिति ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है।


Share This Article