सेंट्रल बैंक के पीछे हिस्से मकान में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के पावर हाउस रोड इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान से आग की लपटें दिखाई देने लगी। यह घटना आज शनिवार सुबह 6 बजे के आसपास की है। एसएस प्लाजा के सामने स्थित विवेक डेंटल व सेंट्रल बैंक के पीछे हिस्से मकान में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद मकान में सो रहे किराएदारों सहित आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। धीरे धीरे आग की लपटें पूरे मकान में फ़ैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

सभी दमकलों ने लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले में किराएदार जावेद अख्तर ने बताया कि वे लोग सो रहे थे,अचानक सुबह-सुबह रूम में धुआंं भर गया तब उनकी आंख खुली तो देखा किचन से आग की लपटे आ रही थी जिसे देखते हुए तुरंत मकान के बाहर निकले और कंट्रोल रूम पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल वाहन की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Share This Article