कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा के बालको जंगल में शनिवार सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गए महिलाओं पर भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक़ यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम टापरा में शनिवारी की सुबह ग्रामीण महिलाएं तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान 2 भालुओं ने उन पर हमला कर दिया, भालू के हमले से महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में चंद्रमति कंवर (54 साल) निवासी ग्राम टापरा, के दोनों पैर में भालुओं ने हमला किया है, वहीं अन्य महिला फूल कुंवर पति बुधराम कंवर उम्र लगभग (60 साल) के बाएं जांघ में हमला किया है। पूरे घटना की सुचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 को दी गई, जिसके बाद मौके पर त्वरित रूप से आरक्षक रोहित पाटले 262, एवं चालक पुर्णेश गवेल ने पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गय जहां घायलों का उपचार जारी है।
