कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के रजगामार ग्राम बुंदेली में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर लगे मेले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ लोगों ने मेले लगाए दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। दरअसल मेले में आए कुछ उत्पात मचा रहे लोगों का दुकानदार ने कमरे में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिससे भड़ककर उत्पाती लोगों ने उनसे जमकर मारपीट कर दी। इस घटना में दुकानदार पिता सहित दो बेटे को गंभीर चोटे आई हैं। दुकान संचालकों ने इस मारपीट की घटना की रिपोर्ट रजगामार पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मारपीट करने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रार्थी जीवन प्रकाश साहू उम्र (28 वर्ष) रजगामार निवासी ने बताया कि 07/07/24 के रात्रि करीबन 9:30 बजे मैं मेरा भाई एंव पिता के साथ रथ यात्रा मेला में मनिहारी दुकान लगाये थे, तो मेले में योगेश साहू, थार्मेन्द्र साहू अक्षय साहू पुरुषोतम साहू, गौरी साहू निखिल साहू त्रिलोकी साहू व अन्य उनके साथी किसी दूसरे गांव के आदमी को लड़ाई झगड़ा कर रहे थे जिसका मेरा भाई गोकुल साहू विडियो बना रहा था इस बात को लेकर योगेश साहू थामेन्द्र अक्षय साहू, पुरुषोतम साहू त्रिलोकी साहू गौरी साहू निखिल साहू एवं अन्य गंदी गंदी गाली गलौच कर मारपीट किये, बीच बचाव करने आये मैं और मेरे पिता राम प्रसाद से भी मारपीट किया है। मारपीट की घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिसकी शिकायत राजगामार पुलिस चौकी में दर्ज कराया है। प्रार्थी के लिखित रिपोर्ट पर अपराध धारा 115, 296,191 (2) बी एन एस 2023 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
