महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर…..

2 Min Read

महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर….

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  छत्‍तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए काम की खबर है। प्रदेश की विष्‍णुदेव साय सरकार अब योजना के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाइल एप लॉन्च करने जा रही है।

इस एप की मदद से योजना की हितग्राही महिलाओं को हर महीने हुए भुगतान की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा योजना की हर जानकारी सहज उपलब्ध होगी। अलर्ट मिल सकेंगे।

महतारी वंदन योजना के किसी हितग्राही की असामायिक मृत्यु होने पर इसकी सूचना इस एप के माध्यम से दी जा सकती है। महिला हितग्राही इस एप पर योजना से संबंधित शिकायतें भी भेज सकती हैं। साथ ही उनके समाधान की स्थिति को देख सकती हैं।

यदि किसी लाभार्थी को प्राप्त हो रहे योजना के लाभ को छोड़ना हो, तो वह भी इस महतारी वंदन एप के माध्यम से कर सकती है। इसके अलावा, शासन द्वारा योजना से संबंधित समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों की सूचना भी इस एप के जरिए से प्राप्त की जा सकती है।

महतारी वंदन एप को ऐसे करें डाउनलोड:-

.महतारी वंदन योजना को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले फोन में गूगल प्‍ले स्‍टोर को ओपन करें।

.इसके बाद सर्चबार में महतारी वंदन एप लिखें। सर्चबार में एप का पूरा नाम लिखते ही वो दिख जाएगा।

.अब इंस्‍टाल के आप्‍शन पर क्लिक करें। इसके बाद एप आपके फोन में शो होने लगेगा।

 

 

 

 

Share This Article