शहर में गणेश उत्सव की धूम, ‘पेड़ बचाओ’ की थीम पर विराजे गणेश जी, सभी का ध्यान अपनी ओर कर रही आकर्षित 

2 Min Read

कोरबा:  गणेश उत्सव की धूम पूरे शहर में देखने को मिल रही है, इसी कड़ी में जिले के सीतामढ़ी चौक में श्री श्री सर्व जनिक गणेशोत्सव समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है, जहां गणेश जी की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। इस वर्ष “पेड़ बचाओ, की थीम पर पक्षियों के स्वरूप में सीतामणि चौक के राजा” विराजमान हुए हैं। गणेश का यह स्वरूप सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

गणेश महोत्सव पर भगवान गणेश की आराधना के लिए पंडाल में सुबह से भक्तों का ताता लगा रहा है। पूजा पंडाल में संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जा रहा है। गणेश जी की मूर्ति की स्थापना पंडित प्रदीप शुक्ला ने की। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया है। वहीं लोगों से पेड़ों को बचाने की अपील की जा रही है।

गणेश उत्सव समिति के सदस्यों में सुमित साहू, सोमू कर्ष, विकास महतो, किशन साहू, निखिल साहू, हेमंत साहू, हिमांशु श्रीवास, युगल कर्ष, रोनित सोनी, राममनोहर पटेल, अविनाश गोड, ओमकार कर्ष, कृष्णा यादव, तरुण कर्ष, लक्की बघेल, अंकित शर्मा, तरुण कार्ड, अंकित शर्मा विशेष रूप से शामिल हैं।

Share This Article