कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के बालको रुमगरा मार्ग पर बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कोयले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नाला में जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वाहन चालक बाल बाल बचा।
बालको रुमगरा मार्ग भारी वाहनों के आवाजाही के कारण काफी जर्जर हो गया है। यह मार्ग आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस मार्ग की मरम्मत कराने प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ले रहा है जिसका खामियाजा लोगों को हर दिन भुगतना पड़ रहा है। इस मार्ग पर जर्जर होने के साथ-साथ इस पर कई गड्ढे भी हैं। जिससे लगातार सड़क हादसे यहां होते ही रहते हैं जो लोगों के लिये मुसीबत बन गये हैं। इस मार्ग का जीर्णोधार करने प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
