रायपुर सेंट्रल जेल में अफ्रीकी कैदी ने की आत्महत्या, ड्रग तस्करी केस में काट रहा था सजा 

2 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  रायपुर सेंट्रल जेल में एक अफ्रीकन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहले गमछे की रस्सी बनाकर सेल की रॉड में फंसाया, फिर फंदे से झूल गया। बताया जा रहा है कि जेल के अंदर खाने की खराब व्यवस्था को लेकर अफ्रीकन मूल के कैदी लगातार विरोध कर रहे थे। आशंका है कि यही इसकी वजह है। गंज थाना पुलिस और ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया जा रहा है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ड्रग्स की तस्करी करने वाले पैट्रिक यूबीके बावको को पुलिस ने 30 अक्टूबर 2020 को जेल भेजा था। पैट्रिक पर आरोप था कि नाइजीरियन गैंग से मुंबई के रास्ते ड्रग्स लाकर वह रायपुर में सप्लाई करवाता था। जिसके बाद रायपुर की कोतवाली पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस मामले में अरेस्ट किया था। पैट्रिक का मूल निवास लागोस नाइजीरिया है। लेकिन वह मुंबई में रह रहा था। वहीं से ड्रग्स की सप्लाई चैन ऑपरेट करता था।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर जेल के पहरेदार जब सेल के रूटीन चेक पर निकले। तो पैट्रिक अपने ही सेल पर फांसी के फंदे पर लटकता दिखा। जिसके बाद आनन फानन में जेल के अफसरों को सूचना दी गई। जेलकर्मी उसे उतारकर एम्बुलेंस की मदद से मेकाहारा अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि कर दी।

Share This Article