नशे में धूत चालक की करतूत, तेज रफ्तार मेटाडोर ने 4 लोगों को मारी टक्कर, देखें हादसे का लाइव वीडियो….

2 Min Read

नशे में धूत चालक की करतूत, तेज रफ्तार मेटाडोर ने 4 लोगों को मारी टक्कर, देखें हादसे का लाइव वीडियो….

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  रायपुर जिले में नशे में धूत मेटाडोर चालक का तेज रफ्तार कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार मेटाडोर चालक ने सड़क किनारे एक ठेले में चाट खा रहे चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में चारों घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक की है। शाम 4:30 बजे के आसपास 4 लोग सड़क किनारे एक ठेले में चाट खा रहे थे। तभी अशोक नगर की तरफ से भारत माता चौक के करीब आ रहे एक तेज रफ्तार मेटाडोर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में धूत था। चौक के करीब आते ही वाहन अनियंत्रित होकर चाट के ठेले से जा टकराया। इसके बाद वह एक के बाद एक चार लोगों को टक्कर मारकर दी फिर किनारे में जाकर रुक गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मेटाडोर चालक को पड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं इस घटना की सूचना गुढ़ियारी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article