छत्‍तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का हुआ तबादला, जानें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट….

2 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है।

जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन के एआईजी अभिजीत सिंह (2012 बैच) को विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा लोक सेवा आयोग के सचिव पद से स्थानांतरित कर आगामी आदेश तक कलेक्टर, दुर्ग बनाया गया है। इसके अलावा,  अबिनाश मिश्रा (2018 बैच) को आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर तथा स्मार्ट सिटी के प्रभारी प्रबंध संचालक पद से हटाकर आगामी आदेश तक कलेक्टर, धमतरी के पद पर नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि मिश्रा रायगढ़ जिला पंचायत में सीईओ रह चुके हैं।

सुश्री रैना जमीला (2019 बैच) को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के उप सचिव के साथ-साथ लोक सेवा आयोग में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री विश्वदीप (2019 बैच), जो वर्तमान में जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर एवं स्मार्ट सिटी के प्रभारी प्रबंध संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, कुमार विश्वरंजन (2020 बैच), जो ऑफिसर्स ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) के रूप में कार्यरत थे, उन्हें जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार दिया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Share This Article